Loading...

Breaking

उत्तराखण्ड में वार्षिक स्थानान्तरण 2026-27: अनुरोध आधारित स्थानान्तरण हेतु संशोधित समय-सारणी जारी

A

ADMIN

July 12, 2026 • 04:03 PM

उत्तराखण्ड में वार्षिक स्थानान्तरण 2026-27: अनुरोध आधारित स्थानान्तरण हेतु संशोधित समय-सारणी जारी
देहरादून | 10 जुलाई 2026


विद्यालयी शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण अधिनियम, 2017 के अंतर्गत अनुरोध (Request) के आधार पर किए जाने वाले स्थानान्तरण हेतु संशोधित समय-सारणी जारी कर दी गई है।
महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा, उत्तराखण्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार शासनादेश दिनांक 07 जुलाई 2026 के अनुपालन में विभागीय आवश्यकता को देखते हुए स्थानान्तरण सत्र 2026-27 के लिए अनुरोध आधारित स्थानान्तरण प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु 55 दिनों का अतिरिक्त समय प्रदान किया गया है।
स्थानान्तरण प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा के भीतर सम्पन्न कराने के लिए श्रीमती वन्दना गर्ब्याल, निदेशक (अकादमिक, शोध एवं प्रशिक्षण) को विभागीय नोडल अधिकारी नामित किया गया है।उत्तराखण्ड वार्षिक स्थानान्तरण 2026-27 : समय-सारणी
महत्वपूर्ण निर्देश
सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समय-सारणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।
स्थानान्तरण की सम्पूर्ण प्रक्रिया उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण अधिनियम, 2017 के प्रावधानों के अनुरूप सम्पन्न की जाएगी।
रिक्तियों, आवेदन एवं स्थानान्तरण आदेशों की जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
स्रोत: महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा, उत्तराखण्ड द्वारा जारी कार्यालय पत्र दिनांक 10 जुलाई 2026।

- Advertisement -